MP Latest Today: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बारिश में अनियंत्रित होकर एक कार अचानक नहर में घुस गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। जिसमें दो लोग तो बचकर बाहर निकल आए, लेकिन दो लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
Read Also- 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर, आदेश जारी
MP Latest Today: दरअसल, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बरगी नहर में जा गिरी। जिसमें सवार 4 युवकों में से दो युवक तैरकर बाहर निकल आए जबकि दो का पता अब तक नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने तलाश शुरू कर दी है। कार नहर से निकाल ली गई है।
Read Also- आटो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत
MP Latest Today: जानकारी के अनुसार, जबलपुर के रहने वाले 4 दोस्त कार से सिमली गांव अपने मामा के यहां जा रहे थे। तभी कूम्हिखुर्द गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसमें शुभम विश्वकर्मा और अनु अंसारी किसी तरह नहर से बाहर निकल आए। लेकिन शकील शाह और अंकित यादव का पता अब तक नहीं चल सका है। वहीं बुधवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर सुबह करीब 8:30 बजे कार को पानी से बाहर निकाली। फिलहाल दोनों की तलाश जारी है।




