MP News Today: आज लाडली बहनों के लिए खुशी का दिन है, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के साथ ही रक्षाबंधन के खास मौके पर प्रत्येक बहन के खाते में 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी ट्रांसफर की गई है. लाडली बहनों को आर्थिक संबल और खुशी प्रदान करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. योजना की यह 15वीं किस्त और रक्षाबंधन पर दी जाने वाली अतिरिक्त राशि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगी और उनके रक्षाबंधन के उत्सव को और भी खास बनाएगी.
Read Also- शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रोफ़ेसर को लगाया था चूना
सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात
MP News Today: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने श्योपुर जिले के विजयपुर से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों के खातों में ₹1,574 करोड़ की राशि ट्रांसफर की. इस वितरण में ₹1,250 मासिक के साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक बहन को ₹250 की अतिरिक्त राशि भी दी गई. यह राशि 25,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ ट्रांसफर की गई. लाड़ली बहनों को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान करने और रक्षाबंधन के त्योहार को और भी खास बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विजयपुर में 450 गैस सिलेंडर रिफिल योजना के तहत 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में 52 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की.




