Municipal Corporation Mayor Post Reservation : रायपुर नगर निगम का महापौर पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। इसी तरह दुर्ग महिला (ओबीसी), बिलासपुर (ओबीसी), और रायगढ़ नगर निगम का पद (एससी) के लिए आरक्षित हो गया है। नगरीय निकायों में नगर निगमों के आरक्षण लॉटरी पद्धति से किए गए। भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर (ओबीसी) के लिए आरक्षित हुए हैं।
Read Also- नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस
Municipal Corporation Mayor Post Reservation : जबकि राजनांदगांव, चिरमिरी, और जगदलपुर (अनारक्षित) हुए हैं। रायपुर, बीरगांव, और कोरबा महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इससे परे रायगढ़ (अनुसूचित जाति), अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित हुए हैं।
Read Also- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 77 लाख की ठगी, राजस्थान से 5 गिरफ्तार…
यहाँ देखें 14 नगर निगम की स्थिति
नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला), नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला), नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला), नगर निगम भिलाई – ओबीसी, नगर निगम रिसाली – एससी (महिला), नगर निगम चरोदा – ओबीसी, नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य, नगर निगम धमतरी – सामान्य, नगर निगम जगदलपुर – सामान्य, नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला), नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला), नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी, नगर निगम अंबिकापुर – एसटी, नगर निगम चिरमिरी – सामान्य




