रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बड़ा आघात पहुंचा है…लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सल संगठन में हलचल मची हुई है…एक बार फिर नक्सल संगठनों की ओर से शांति वार्ता का प्रस्ताव सामने आया है। ये प्रेस नोट उत्तर-पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी ‘रुपेश’ की ओर से जारी किया गया है…जारी प्रेस नोट में सरकार से बातचीत की अपील की गई है…
सावधान ! शरीर के इन 5 अंगों में सूजन का मतबल डैमेज हो रही किडनी, भूलकर भी न करें नज़रंदाज़
नक्सलियों के इस प्रस्ताव पर राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि नक्सलियों से बातचीत के लिए सरकार तैयार है। सरकार के पास नक्सलियों के पुनर्वास के लिए एक स्पष्ट और प्रभावी नीति है। साथ ही उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वे हथियार छोड़कर सामने आएं और बातचीत का रास्ता अपनाएं।
वक्फ एक्ट के खिलाफ हल्लाबोल, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड करेगा धरना प्रदर्शन
गृह मंत्री शर्मा ने कहा, “अगर कोई एक व्यक्ति भी बातचीत के लिए तैयार है तो सरकार भी तैयार है। चाहे वह छोटा समूह हो या बड़ा, सरकार हर स्तर पर चर्चा के लिए तत्पर है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में की जा रही है।




