Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » NDA Govt Cabinet Ministers List: मोदी कैबिनेट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह, TDP-JDU का दिखेगा दबदबा

    NDA Govt Cabinet Ministers List: मोदी कैबिनेट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह, TDP-JDU का दिखेगा दबदबा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 9, 2024Updated:June 9, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    NDA Govt Cabinet Ministers List: नरेंद्र मोदी रविवार शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच देंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही लोगों की जिस बात पर नजर है, वह है मोदी सरकार की कैबिनेट। मंत्रिमंडल में किन नेताओं को जगह मिल सकती है और गठबंधन धर्म के तहत किन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, इसे लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कई नेताओं को कैबिनेट में शामिल होने के लिए फोन गए हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो संभावित नेता, जिन्हें कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

    Read Also- मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत आने वाली ये पहली गेस्‍ट बनी…मालदीव समेत इन देशों ने स्‍वीकारा निमंत्रण 

    कई पुराने चेहरों की हो सकती है वापसी
    NDA Govt Cabinet Ministers List:  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली सरकार में मंत्री रहे अमित शाह, राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर इस बार भी कैबिनेट में नजर आएंगे। इनके अलावा गठबंधन के तहत जीतन राम मांझी, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

    Read Also-  नितिन गडकरी के साथ चिराग पासवान भी लेंगे शपथ, सांसदों को आने लगे फोन


    टीडीपी का दिखेगा दबदबा

    NDA Govt Cabinet Ministers List:  एनडीए की गठबंधन सरकार में आंध्र प्रदेश की तेदेपा और बिहार की जदयू पार्टी की भूमिका अहम है। ऐसे में कैबिनेट में भी इन दोनों पार्टियों को प्रमुखता मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेदेपा को मंत्रिमंडल में चार पद मिल सकते हैं। पूर्व टीडीपी सांसद गल्ला जयदेव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में बताया कि श्रीकाकुला लोकसभा सीट से जीते राम मोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा, जबकि गुंटूर से सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्यमंत्री बनाया जाएगा।  गल्ला जयदेव ने दोनों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। राम मोहन नायडू तीन बार लोकसभा सदस्य रहे हैं, जबकि सबसे अमीर सांसद माने जाने वाले पेम्मासानी पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। आंध्र प्रदेश में टीडीपी, भाजपा और जनसेना के एनडीए गठबंधन ने सामूहिक रूप से 25 में से 21 सीटों पर जीत हासिल की। यही वजह है कि मंत्रिमंडल में आंध्र प्रदेश को पर्याप्त जगह मिल सकती है।

    Read Also-  इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को दिया था प्रधानमंत्री पद ऑफर

    नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने पर नेल्लोर निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित टीडीपी सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी ने कहा, ‘जिस तरह से नए सांसदों के साथ व्यवहार किया जा रहा है, वह कुछ खास है। नए सांसदों के लिए अब जो सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, वे अप्रत्याशित हैं। अगर मैं आंध्र से हूं, तो एक तेलुगु व्यक्ति मेरे पास आ रहा है। जिस तरह से वे संपर्क कर रहे हैं, जिस तरह से वे काम कर रहे हैं, वह सिस्टम में बड़े बदलाव को दर्शाता है।’

    Read Also-  नीतीश कुमार की JDU को 2 और चंद्रबाबू नायडू की TDP को मिलेंगे 4 मंत्रीपद

    जदयू के इन नेताओं को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह
    जदयू को दो मंत्रीपद मिलने की बात कही जा रही है। टीडीपी कोटे से राम मोहन नायडू, हरीश बालायोगी, दग्गुमल्ला प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है। जदयू के कोटे से ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर को जगह मिल सकती है। राम नाथ ठाकुर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cabinet minister cabinet ministers modi 3.0 cabinet modi cabinet modi cabinet ministers list modi new cabinet nda cabinet ministers new cabinet pm modi cabinet list final
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.