नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के ताजा रुझानों में एनडीए ने 160 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 121 है, जिसे एनडीए आराम से पार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, महागठबंधन इस बार अपने पिछले प्रदर्शन से भी कमजोर दिखाई दे रहा है।
सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होते ही पोस्टल बैलेट में एनडीए को शुरुआती बढ़त मिली। दोपहर 2.30 बजे तक के रुझानों में बीजेपी 92 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जेडीयू की स्थिति कमजोर होती दिख रही है और वह गठबंधन में अपनी प्रमुख भूमिका खोती नजर आ रही है।
पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
चुनावी रुझानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर चुनाव नतीजों को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि सुशासन, विकास और जनकल्याण की जीत हुई है। पीएम ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 2025 के चुनावों में मिली यह ऐतिहासिक जीत एनडीए को नए उत्साह के साथ जनता की सेवा करने की शक्ति देगी।




