Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में RPI का संगठन विस्तार प्लान, केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- मजबूत हुए तो BJP से सीटों पर करेंगे बात

    September 10, 2026

    धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर घंटों विवाद, हिंदू रीति से दाह संस्कार पर बनी सहमति

    September 10, 2026

    एकलव्य विद्यालय में 10वीं के छात्र की मौत से हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में RPI का संगठन विस्तार प्लान, केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- मजबूत हुए तो BJP से सीटों पर करेंगे बात
    • धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर घंटों विवाद, हिंदू रीति से दाह संस्कार पर बनी सहमति
    • एकलव्य विद्यालय में 10वीं के छात्र की मौत से हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
    • भूमिहीन मजदूर शंभू बारी के परिवार को मिला योजनाओं का संबल, पक्का घर और आर्थिक सुरक्षा से बदली जिंदगी
    • BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के साथ अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट
    • ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ का असर: छत्तीसगढ़ में भूजल संरक्षण ने रचा नया इतिहास
    • Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » New Rules 1 August 2024: 1 अगस्त से इन नियमों में होने जा रहा है बदलाव, गैस सिलेंडर, बिजली बिल भरना हो जाएगा महंगा

    New Rules 1 August 2024: 1 अगस्त से इन नियमों में होने जा रहा है बदलाव, गैस सिलेंडर, बिजली बिल भरना हो जाएगा महंगा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 31, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    New Rules 1 August 2024
    New Rules 1 August 2024

    New Rules 1 August 2024: अगस्त से शुरू होने वाले महीने में वित्तीय और बैंकिंग नियमों में कई बदलाव होने जा रहे हैं। ये नियम उपभोक्ताओं और निवेशकों को समान रूप से प्रभावित करते हैं। ये बदलाव कराधान, बैंकिंग शुल्क, निवेश विकल्प और अन्य सेवाओं से जुड़े हैं जिसका आम लोगों पर प्रत्यक्ष असर पड़ता है। आइए जानते हैं एक अगस्त से होने वाले बदलावों के बारे में।

    आईटीआर में देरी पर नई कर व्यवस्था मानी जाएगी डिफॉल्ट
    New Rules 1 August 2024:  वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपना आयकर रिटर्न फाइल करने का आज यानी 31 जुलाई को आखिरी दिन है। आज रात 12 बजे से पहले आईटीआर फाइल नहीं करने पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अगर आप आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन मिस कर देते हैं तो 1 अगस्त से नई कर व्यवस्था आपके लिए डिफॉल्ट मानी जाएगी। यहां तक कि अगर आप 31, 2024 दिसंबर तक विलंबित आईटीआर दाखिल करते हैं, तो भी कर गणना के लिए आप पुरानी कर व्यवस्था का विकल्प नहीं चुन पाएंगे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे दो नए जज, एडवोकेट एके प्रसाद और बीडी गुरू का नाम तय, SC के कॉलेजियम ने लगाई मुहर

    आईटीआर रिटर्न दाखिल करने पर 5000 जुर्माना
    New Rules 1 August 2024:  चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम सिंघल के अनुसार यदि आप आयकर रिटर्न दाखिल करने की 31 जुलाई की समय सीमा से चूक जाते हैं, तो भी आपके पास 31 दिसंबर तक इसे फाइल करने का विकल्प हैं लेकिन उसके लिए आपको 5,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। छोटे करदाताओं  जिनकी कुल आय पांच लाख रुपये से अधिक नहीं है, उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी और उनके लिए अधिकतम जुर्माना 1,000 रुपये होगा। आमदनी पांच लाख से अधिक होने पर करदाताओं को 5000 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ेगा।

    14 दिन बंद रहेंगे बैंक 
    अगर आपने अगस्त में बैंक से जुड़ा कोई टास्क शेड्यूल किया है तो ध्यान रखें कि अगस्त में 14 बैंक हॉलिडे होंगे, जिसमें रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस शामिल हैं।

    एचडीएफसी बैंक के ये नियम बदलेंगे
    एचडीएफसी बैंक ने 1 अगस्त से कई बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर उसके क्रेडिट कार्ड धारकों पर पड़ेगा। इसमें सीआरईडी और पेटीएम जैसे थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से किए गए किराए के भुगतान पर 1 प्रतिशत लेनदेन शुल्क, 15,000 रुपये से अधिक के ईंधन लेनदेन पर 1 प्रतिशत शुल्क और ईएमआई लेनदेन के लिए 299 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क शामिल है। एचडीएफसी बैंक सभी अंतरराष्ट्रीय या क्रॉस-करेंसी लेनदेन के लिए 3.5 प्रतिशत मार्कअप शुल्क भी लागू करेगा।

    Read Also-   शेयर बाजार में हरियाली बरकरार, जानिए कैसा रहा सेंसेक्स और निफ्टी का कारोबार…

    फास्टैग से जुड़ी यह जानकारी ध्यान में रखें
    1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक कंपनियों को एनपीसीआई की शर्तों को पूरा करना होगा, जिसमें तीन से पांच साल से अधिक पुराने फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट करना और 5 साल से अधिक पुराने फास्टैग को बदलना शामिल है। प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होती है, और ग्राहकों को 31 अक्टूबर से पहले अपना केवाईसी अपडेट करना होगा।

    गूगल मैप्स सेवा शुल्क 70% तक घटाएगी
    गूगल मैप्स 1 अगस्त से अपने सेवा शुल्क में 70 प्रतिशत तक की कटौती करेगा। इसके अतिरिक्त, बिलिंग डॉलर से रुपये में बदल जाएगी। नियमित उपयोगकर्ता प्रभावित नहीं होंगे, क्योंकि उनके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लागू नहीं किया जाएगा।

    एलपीजी की कीमतों में बदलाव
    एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय की जाती हैं जिसका असर सभी के खर्चों पर पड़ता है। जुलाई में सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए थे और संभावना है कि अगस्त में गैस सिलेंडर की कीमतों में और कमी आएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    1 august new rules atm rule change from 1 august bank rule change from 1 august changes from 1 august new rules from 1 august new rules from august 1 rule changes from august 2024 rules to change from 1st august
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.