Khabarwaad Raipur: छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औषधीय चिकित्सक हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पारंपरिक आयुष चिकित्सा को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया गया.
Read also:सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साएं लोगों ने थार को किया आग के हवाले
मांझी 5 दशकों से ज्यादा समय से ग्रामीणों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने पारंपरिक आयुष चिकित्सा को आगे बढ़ाया है. 15 साल की उम्र से मांझी लोगों का इलाज कर रहे हैं. पूरे क्षेत्र में मांझी वैद्यराज के नाम से मशहूर हैं
Read also: पांडादाह के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर पहुंचे सीएम, पर्यटन का दर्जा दिए जाने पर कही ये बात
कौन है वैद्यराज हेमचंद मांझी
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर के वैद्यराज हेमचंद मांझी जंगल से मिलने वाली विशेष प्रजाति की जड़ी बूटियों से इलाज कर रहे हैं. हेमचंद मांझी ने 15 साल की उम्र से गांव वालों का इलाज जड़ी बूटियों से शुरू किया. वैद्यराज के नाम से मशहूर हेमचंद मांझी ने विशेष प्रजाति की जड़ी बूटियों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज भी किया है.



