Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 12, 2026

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

    August 12, 2026

    बस्तर की 800 साल पुरानी विरासत देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल, केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद कश्यप

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
    • बस्तर की 800 साल पुरानी विरासत देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल, केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद कश्यप
    • NEET-UG में OMR गड़बड़ी का दावा, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका की खारिज
    • दुर्ग में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद छत पर मिला शव
    • कार से रेकी, भीड़ में चोरी; जतमई-घटारानी में वारदात करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार
    • क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई
    • नकली पनीर पर मोहन सरकार सख्त, एनालॉग पनीर के इस्तेमाल-बिक्री पर रोक के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 2025 में पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट्स में शामिल, भारत ने मारी 8 पायदान की छलांग

    2025 में पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट्स में शामिल, भारत ने मारी 8 पायदान की छलांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 27, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    इस्लामाबाद। दुनियाभर में नागरिकों की विदेश यात्रा की क्षमता को मापने वाला Henley Passport Index 2025 की रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में वैश्विक पासपोर्ट्स की ताकत को बिना वीजा यात्रा करने की सुविधा के आधार पर रैंकिंग दी गई है। पाकिस्तान के लिए यह रिपोर्ट चिंताजनक रही, जबकि भारत के लिए कुछ राहतभरी खबर सामने आई है।

    पाकिस्तान 96वें स्थान पर, सिर्फ 32 देशों में वीजा फ्री यात्रा

    Henley Index 2025 के मुताबिक, पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट्स में एक बार फिर शामिल हो गया है। पाकिस्तान के नागरिक सिर्फ 32 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल के जरिए यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, 2024 की तुलना में पाकिस्तान की रैंकिंग में थोड़ा सुधार हुआ है और वह अब 96वें स्थान पर पहुंच गया है।

    अफगानिस्तान, सीरिया, इराक जैसे देशों से ही बेहतर

    पाकिस्तान की स्थिति उन देशों से थोड़ी बेहतर है, जहां राजनीतिक अस्थिरता और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। इसमें अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, सोमालिया और यमन जैसे देश शामिल हैं, जिनके पासपोर्ट सबसे निचली रैंकिंग पर हैं।

    2024 में चौथे सबसे कमजोर पासपोर्ट की श्रेणी में था पाकिस्तान

    पिछले साल यानी 2024 की रिपोर्ट में पाकिस्तान का पासपोर्ट यमन के साथ मिलकर दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट था। इस साल इसमें मामूली सुधार हुआ है, लेकिन यात्रा की स्वतंत्रता के लिहाज़ से पाकिस्तान की स्थिति अब भी बेहद कमजोर मानी जा रही है।

    भारत की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार

    रिपोर्ट में भारत को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। भारतीय पासपोर्ट ने पिछले छह महीनों में 8 स्थानों की छलांग लगाई है। 2024 में 85वें स्थान पर रहा भारत, अब 2025 में 77वें पायदान पर पहुंच गया है। यह भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और यात्रा की बढ़ती सहजता का संकेत माना जा रहा है।

    अमेरिका-यूके की स्थिति गिरावट पर

    वहीं दूसरी ओर, कभी शीर्ष स्थान पर काबिज रहे अमेरिका और ब्रिटेन की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका अब 10वें और ब्रिटेन 6वें स्थान पर आ गया है। साल 2014 में अमेरिका और 2015 में ब्रिटेन पासपोर्ट इंडेक्स में टॉप पर थे।

    रिपोर्ट कैसे बनती है?

    Henley Passport Index 199 देशों के पासपोर्ट और 227 गंतव्यों (destinations) का विश्लेषण करता है। यह देखा जाता है कि कौन सा पासपोर्ट बिना वीजा, वीजा ऑन अराइवल, ई-वीजा या ट्रैवल परमिट के साथ यात्रा की कितनी सुविधा देता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.