Pandit Pradeep Mishra: शिवमहापुराण करने वाले सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा सावन महीने की शिवरात्रि पर 2 अगस्त को ऑनलाइन भगवान शिव का महारूद्राभिषेक कराने जा रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि सभी भक्त घर बैठे ऑनलाइन तरीके से देखकर घर पर ही भगवान शिव का महारूद्राभिषेक कर सकते हैं। इस महारूद्राभिषेक में जो पूजन सामग्री लगने वाली है उसकी लिस्ट भी पंडित प्रदीप मिश्रा ने बता दी है। ऑनलाइन महारूद्राभिषेक का सीधा प्रसारण आस्था चैनल, यूट्यूब और फेसबुक पर शाम 7 बजे से शुरू होगा।
Read Also- दिल्ली बेसमेंट घटना के बाद एक्शन में ‘मोहन सरकार’, सील हुई कोचिंग
महारूद्राभिषेक में लगेगी ये पूजन सामग्री
अगर आप भी पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का महारूद्राभिषेक करना चाहते हैं तो आपको पहले से कुछ पूजन सामग्री अपने पास रखनी होगी जो कि पूजन के दौरान लगने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन कौन सी पूजन सामग्री आपको पहले से तैयार रखनी है।
Read Also- लापता नाबालिग का पहाड़ में पत्थरों के नीचे दबा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
पूजन सामग्री- मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग, एक लोटा जल, गेहूं के 21 दाने, 5 कमल गट्टे, चावल के 108 दाने, 21 काली मिर्च, 1 चुटकी काला तिल, 1 धतूरा, 7 बेलपत्र, 7 शमी पत्र, 7 लाल फूल, 7 पुष्प सादे, दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल, शक्कर, इत्र, 3 गोल सुपारी, रोली और कलावा, अबीर, गुलाल, पीला चंदन, कपूर, 2 दीपक घी के (एक जलाकर रखने के लिए और एक आरती के लिए),2 जनेऊ (एक गणेश जी के लिए और एक शिवजी के लिए), लौंग, इलायची, पान के पत्ते, 5 फल, मिठाई, धूपबत्ती।
Read Also- MP पुलिस पर उठे सवाल, बेटे के नाम था वारेंट पिता को उठा ले गयी पुलिस, कस्टडी में हुई मौत
सावन शिवरात्रि पर पूजन का मुहूर्त
2 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर पूजन के लिए निशिता काल समय रात 12:06 से 12:49 बजे तक रहेगा। रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय शाम 7:11 से रात 9:49 बजे तक रहेगा। रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय रात 9:49 से देर रात 12:27 बजे तक रहेगा। रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 2 अगस्त की देर रात 12:27 से 03:06 बजे तक रहेगा। वहीं रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 3 अगस्त की सुबह 03:06 से सुबह 05:44 बजे तक रहेगा।




