Khabarwaad raipur. मंदिर हसौद थाने में पदस्थ आरपीएफ तरुणा साहू जो की वर्तमान में छग में एक प्रसिद्ध पंडवानी गायिका भी हैं। शनिवार को उनकी मंडली को उत्तर प्रदेश सरकार संस्कृति विभाग द्वारा अयोध्या राम मंदिर प्रांगण में आयोजित महोत्सव में पंडवानी गायिका तरुणा साहू और उनकी मंडली को आयोजित किया गया था । कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तरुणा साहू और पूरी टीम यूपी के अयोध्या गई थी जहां शनिवार रात्रि 1 बजे रामलला प्रांगण में प्रस्तुति दी गई ।
Read Also: https://khabarwaad.com/before-the-lok-sabha-elections-more-than-1200-workers-including-senior-leaders-joined-bjp
तीजन बाई के सानिध्य सीखा पंडवानी :
इस प्रस्तुति में तरुणा ने पाशुपत अस्त्र तपस्या के लिए शंकर अर्जुन संवाद और द्रौपदी चीर हरण का जीवंत प्रस्तुत किया गया जिसका दर्शकों ने आनंद उठाया। आपको बता दें कि तरुणा साहू रेलवे पुलिस थाना में पदस्थ हैं और बचपन से ही पंडवानी गायन के प्रति उनकी रुचि रही है। छग की जानी मानी पंडवानी कलाकार पद्म विभूषण डॉ तीजन बाई के सानिध्य में उन्होंने पंडवानी गायन प्रारंभ किया और इसे देश के कोने कोने में पहुंचाने के साथ ही प्रदेश का नाम गौरव कर रही है।




