रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार लोकतांत्रिक रूप से धरना कर रहे लोगों पर लाठियां बरसा रही है। बिना बात किए लाठी चार्ज करना गलत है, कांग्रेस इसका विरोध करती है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कोल माइंस हथियाने के लिए ऐसा (लाठी चार्ज) किया जा रहा है। आँसू गैस दागे गए, उसी तरह कल खैरागढ़ में श्री सीमेंट के द्वारा जमीन हथियाया जा रहा है, इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कराया गया। सरकार को इन सब मुद्दों को लेकर चर्चा करना चाहिए।
वहीं किसान आत्महत्या पर बैज ने कहा कि महासमुंद के किसान टोकन के लिए दर-दर भटक कर थक गया। टोकन नहीं मिलने से किसान गला काटकर मर गया। ये स्थिति है राज्य के किसानों की गलत नियम के तहत धान खरीदी कराई जा रही है। न ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन टोकन मिल रहा है। धान ना खरीदना पड़े इसीलिए सरकार ऐसा जानबूझ कर रही है।




