Khabarwaad Raipur: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में ट्रेनों की लेटलतिफि और कैंसिलनेशन को बडा मुद्दा बनाते हुए भाजपा को घेरने की कोशिश की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज बुधवार को रायपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचे और यात्रियों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना।
Read also: दूसरे चरण के मतदान के लिए ‘स्टार प्रचार’, अमित 26, खड़गे 28 और राहुल 29 को करेंगे विशाल जनसभा
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने कहा कि, गर्मी की छुट्टियां चल रही है, शादी-ब्याह का सीजन है, लोग महीनों पहले टिकिट बुक करवा कर रखे है लेकिन ऐन यात्रा के दिन ट्रेनों के रद्द होने का फर्मान जारी हो जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जो रेल नही चला पाए वह 10 साल तक सरकार कैसे चलाएंगे। बीजेपी की सरकार होने से वर्तमान में 18 ट्रेन रद्द कर दी गई है। लोकसभा में बीजेपी को वोट देने का मतलब है रेल को रोकना। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर पीसीसी चीफ आश्वसत दिखे।




