गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में ड्रग डिस्पोजल कमिटी ने बड़ा कदम उठाया हैं। जिले के अलग-अलग थानों से एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कुल 8 मामलों में जब्त 346 किलोग्राम गांजे का विधिवत नष्टीकरण किया.
यह नष्टीकरण यश मॉडर्न अंजनि प्लांट गौरेला के फर्नेस में किया गया, जहां गांजे को जलाकर नष्ट किया गया. इससे पहले 30 दिसंबर 2024 को भी जिला स्तर पर ड्रग डिस्पोजल कमिटी द्वारा मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया था, जबकि इससे पहले यह कार्य केवल मुख्यालय स्तर पर उच्च स्तरीय कमिटी द्वारा किया जाता था.
शासन के आदेशानुसार गठित जीपीएम जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमिटी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपूर्ण नष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न कराई गई. स्वयं जीपीएम एसपी आईपीएस भावना गुप्ता ने फर्नेस भट्ठी में स्वयं गांजा डालकर नष्टीकरण प्रक्रिया शुरू की जिसके बाद संपूर्ण गांजा फर्नेस में जलाकर विधिवत नष्ट किया गया.




