ब्यूनस आयर्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी कर अर्जेंटीना पहुंच गए हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
भारतीय समुदाय ने ब्यूनस आयर्स में उनका भव्य अभिनंदन किया। भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पिछले पांच दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना में पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
अमेरिका में टैक्स राहत और खर्च कटौती का नया कानून लागू, ट्रंप ने किया विधेयक पर हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा पांच देशों के दौरे का तीसरा चरण है। इससे पहले वे घाना और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की सफल यात्राएं कर चुके हैं। इसके बाद वे ब्राजील में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और अंतिम चरण में नामीबिया जाएंगे। भारतीय राजदूत ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देर शाम ब्यूनस आयर्स पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन
अर्जेंटीना में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर स्थानीय कलाकारों और नागरिकों में भी काफी उत्साह है। कई कलाकारों ने कहा कि मोदी से मिलना उनके लिए गर्व की बात होगी। अगली सुबह प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपिता जनरल जोस डे सैन मार्टिन को प्लाजा डे सैन मार्टिन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान अर्जेंटीना के विदेश मंत्री भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और अर्जेंटीना के संबंधों को एक नई दिशा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को भी मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




