Modi’s Cabinet Ministery : पीएम मोदी ने रविवार को तीसरी बार से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति भवन पर पीएम मोदी के साथ ही कुल 72 सांसदों व नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। आज सोमवार को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हुई जिसमें सभी सांसदों और नेताओं को उनके मंत्रालयों या विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मोदी कैबिनेट में गृह, रक्षा, रेलवे और कृषि जैसे बड़े मंत्रालय किन नेताओं को मिले हैं।
कई मंत्रियों को वापस वही जिम्मेदारी
Read Also – गाड़ियां फूंक दी, कलेक्टर ऑफिस में भी आगजनी : आखिर क्यों सुलग रहा छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार?
पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में मुख्य पदों पर पिछली सरकार के मंत्रियों को ही रखा गया है। अमित शाह को गृह मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय और अश्विनी वैष्णव को रेलवे मंत्री का प्रभार मिला है। शिवराज सिंह चौहान को देश का नया कृषि मंत्री और जेपी नड्डा को देश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।




