नई दिल्ली। भारत आगामी 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा है। देशभर में इस अवसर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने जा रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने भाषण को अधिक प्रभावी और जनभावनाओं से जुड़ा बनाने के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं।
Read Also- अमेरिका-भारत व्यापार डील पर ट्रंप का बड़ा ऐलान: 1 अगस्त से भारतीय आयात पर लगेगा 25% टैरिफ
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मांगी राय
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं! इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण में आप किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे?
As we approach this year’s Independence Day, I look forward to hearing from my fellow Indians!
What themes or ideas would you like to see reflected in this year’s Independence Day speech?
Share your thoughts on the Open Forums on MyGov and the NaMo App……
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2025
उन्होंने बताया कि नागरिक अपने सुझाव MyGov पोर्टल और NaMo ऐप पर ओपन फोरम के माध्यम से साझा कर सकते हैं।
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 100 से अधिक स्थानों पर जांच अभियान
स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा जांच अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में होटलों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, मेट्रो स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पांच दिवसीय सुरक्षा जांच अभियान चलाया। इस दौरान 100 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा खामियों की पहचान की गई। निरीक्षण में कई परिसरों में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे, अव्यवस्थित पार्किंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की कमियां पाई गईं।




