Khabarwaad Crime Desk: हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी, इस मामले में पुलिस को 6 साल बाद सफलता मिली है। मृतक युवक रायपुर का था। जिसे दुर्ग बुलाकर उस पर बोल्डर पटकर हत्या की गई थी।
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटना 26 अप्रैल 2018 का है. रायपुर निवासी भकला उर्फ भोला की रेलवे कालोनी दुर्ग के बगल हत्या कर दी गई थी। जीआरपी भिलाई ने मामले में हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी तीतुरडीह कैलाश नगर दुर्ग निवासी मुकेश चौहान (22 साल) था। जीआरपी आरोपी मुकेश की लगातार हत्या के मामले तलाश कर रही थी, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ रहा था।
इस मामले में दुर्ग जिला न्यायालय से कई बार वारंट इश्यू हुआ, लेकिन पुलिस आरोपी को पेश नहीं कर पा रही थी। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसके लिए टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने चारों तरफ आरोपी का फोटो सर्कुलेट किया। इसके बाद सोमवार रात मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




