Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…

    August 8, 2026

    भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…
    • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
    • छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम
    • ड्रग्स के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, CM डॉ. मोहन यादव बोले- पूरे नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त
    • अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर बोले- धर्मांतरण रैकेट की हो उच्चस्तरीय जांच
    • 100 साल पुरानी मांग पूरी: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ रेल परियोजना को मिली मंजूरी
    • राजनांदगांव में खुलेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब, 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार
    • नांदघाट-मुंगेली मार्ग को फोरलेन की सौगात, 21 करोड़ 81 लाख की अतिरिक्त राशि स्वीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर बोले- धर्मांतरण रैकेट की हो उच्चस्तरीय जांच

    अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर बोले- धर्मांतरण रैकेट की हो उच्चस्तरीय जांच

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 8, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments4 Mins Read

    रायपुर। भगवान शिव पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पन्नालाल पर धर्मांतरण के कथित रैकेट से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और हिंदू संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

    अजय चंद्राकर ने कहा कि अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी केवल एक घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बड़े रैकेट के पीछे पन्नालाल की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पन्नालाल कब धर्मांतरित हुए, उन्हें किन-किन संस्थाओं से आर्थिक मदद मिली, उस राशि का उपयोग कहां किया गया और उनकी आजीविका का माध्यम क्या है, इन सभी पहलुओं की जांच प्रशासन को करनी चाहिए।

    चंद्राकर ने यह भी आरोप लगाया कि पन्नालाल विदेशी फंडिंग से जुड़े नेटवर्क के प्रमुख लोगों में शामिल हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि उनकी गतिविधियों और आर्थिक स्रोतों की पूरी पड़ताल की जानी चाहिए।

    पन्नालाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का पलटवार

    वहीं, कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और हिंदू संगठनों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल और आरएसएस से जुड़े लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले में आत्मावलोकन करने की बात कही।

    शुक्ला ने कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के नाम पर लोगों को उकसाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान सभी लोगों का है और यहां संत-महात्माओं का सम्मान किया जाता है।

    कांग्रेस जिलाध्यक्षों की रैंकिंग पर भी वार-पलटवार

    कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को पार्टी हाईकमान द्वारा रैंकिंग दिए जाने की चर्चा पर भी अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पास अभी इतना समय नहीं है कि वे कांग्रेस जिलाध्यक्षों की रैंकिंग पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वे सोशल मीडिया पर पेट्रोलियम वाहन की टंकी का ढक्कन खोलने और बंद करने में व्यस्त हैं।

    चंद्राकर ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों की रैंकिंग को फर्जी खबर बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न कोई कार्यक्रम है, न उद्देश्य और न ही विजन। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपने पुराने कैडर को व्यस्त रखने के लिए इस तरह की गतिविधियां कर रही है।

    शुक्ला का पलटवार, चंद्राकर पर साधा निशाना

    अजय चंद्राकर के बयान पर सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा में अजय चंद्राकर को दूध में मक्खी की तरह निकाल दिया गया है। उन्होंने चंद्राकर पर उलूल-जुलूल बयान देने का आरोप लगाया।

    शुक्ला ने E20 पेट्रोल के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि यह आम जनता से जुड़ी समस्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय चंद्राकर को यह मुद्दा इसलिए खराब लग रहा है, क्योंकि उनकी आंखों पर चाटुकारिता की पट्टी बंधी हुई है। शुक्ला ने भाजपा के कैडर बेस पार्टी होने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब पार्टी में कैडर ही नहीं बचा है।

    कमिश्नरेट प्रणाली पर चंद्राकर ने दिया अलग सुझाव

    रायपुर में लागू कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पत्र पर भी अजय चंद्राकर ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने सांसद का पत्र पढ़ा है और नई व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित होने में समय लगेगा।

    चंद्राकर ने कहा कि रायपुर को अलग-अलग हिस्सों में नहीं बांटना चाहिए। कमिश्नर प्रणाली के तहत पूरे शहर को रखा जाना चाहिए, ताकि व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो सके।

    कांग्रेस ने कमिश्नरेट को बताया सरकार की विफलता का परिणाम

    कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर अजय चंद्राकर के बयान पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कमिश्नरेट प्रणाली राज्य सरकार की विफलता का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि कमिश्नरेट लागू होने के बाद अपराधों में बढ़ोतरी हुई है और पुलिस ने एफआईआर दर्ज करना तक बंद कर दिया है।

    शुक्ला ने कहा कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद अपराधों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अजय चंद्राकर और सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दोनों की बात से सहमत है और कमिश्नरेट लागू होने के बाद अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…

    भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

    छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम

    100 साल पुरानी मांग पूरी: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ रेल परियोजना को मिली मंजूरी

    राजनांदगांव में खुलेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब, 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    नांदघाट-मुंगेली मार्ग को फोरलेन की सौगात, 21 करोड़ 81 लाख की अतिरिक्त राशि स्वीकृत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.