Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » घटिया निर्माण कार्य पर शुरू हुई राजनीति, विधायक ने बीजेपी नेता पर लगाया आरोप, कार्यवाही की मांग, देखिए तस्वीरें

    घटिया निर्माण कार्य पर शुरू हुई राजनीति, विधायक ने बीजेपी नेता पर लगाया आरोप, कार्यवाही की मांग, देखिए तस्वीरें

    adminBy adminApril 26, 2024Updated:April 26, 2024 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read

    Khabarwaad Bijapur: विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर ठेकेदार एवं भाजपा नेता अजय सिंह पर रपटा एवं एप्रोच रोड निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

    विधायक ने बताया कि चिन्नागेलुर के ग्रामीणों ने अवगत कराया है कि ग्राम चिन्नागेलूर से तर्रेम मार्ग पर तोयानाला में रपटा एवं एप्रोच रोड निर्माण कार्य जिला निर्माण समिति से किया जा रहा है। जिसे भाजपा नेता व ठेकेदार अजय सिंह द्वारा उक्त निर्माण कार्य को घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। रोड निर्माण कार्य में भाजपा नेता व ठेकेदार अजय सिंह द्वारा मिट्टी की खुदाई बेस काम के लिए एक फ़ीट से भी कम किया गया है, बारिश के दिनों में पानी बहुत तेजी से बहता है, जिससे ऐप्रोच रोड पानी में ही बह जायेगा।

    विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा की इसी तरह रपटा निर्माण कार्य में भाजपा नेता व ठेकेदार अजय सिंह के द्वारा उसकी मोटाई को बहुत कम करके निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आजादी के बाद पहली बार तोयानाला में रपटा एवं ऐप्रोच रोड का निर्माण कार्य हो रहा है। जिससे ग्रामवासी बारिस के दिनों आ – जा सके उसमें भी ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण कार्य किया है। इस हेतु उक्त निर्माण कार्यों का सभी ग्रामवासी जाँच कराना चाहते है और ठेकेदार के विरुध्द कार्यवाही चाहते है।

    प्रेसवार्ता में बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी भाषण देते थकते नहीं है अब उनकी सरकार बनने के बाद खुद भाजपा नेता भ्रस्टाचार कर रहे है।

    विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में आगे कहा सड़क और रपटा निर्माण को लेकर ग्राम चिन्नागेलुर के ग्रामीणों की शिकायत बेहद गंभीरतापूर्ण है शासन प्रशासन ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से ले और ग्रामीणों की मांग के अनुसार निर्माण कार्यों की जांच कर संबंधित ठेकेदार पर कार्यवाही करे। इस संबंध में विधायक विकम मण्डावी ने कलेक्टर बीजापुर को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

    प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जिला महामंत्री- जितेंद्र हेमला , प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मनोज अवलम, कोषाध्यक्ष बबलू खत्री , पार्षद प्रवीण डोंगरे, बब्बू राठी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur bijapur district news bijapur latest news bijapur naxal attack bijapur naxal attack news bijapur naxal news bijapur news bijapur news cg bijapur news today bijapur today news breaking news chhattisgarh news fm bijapur fm express news fm news bijapur fm news vijayapura karnataka latest news karnataka news latest news live news madhya pradesh news naxal attack news in bijapur news news bijapur today news tourists in bijapur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    जगदलपुर में कार के भीतर SDO की मौत: इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी ब्रेज़ा बनी रहस्य का केंद्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.