Draupadi Murmu’s visit to Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे राज्य विधानसभा का दौरा करेंगी और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जोर -शेरों से तैयारी चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर उनकी यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी की जा रही है।
Read Also- नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, ड्राइविंग लायसेंस हो रहा निरस्त, रहें अलर्ट
21 मार्च को बजट सत्र का होगा समापन
Draupadi Murmu’s visit to Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर आ सकती है। वर्तमान में विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है जो 21 मार्च को समापन होगा। उच्च सूत्रों के अनुसार उनके आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि अभी राष्ट्रपति भवन से उनके आगमन कार्यक्रम की अधिकृत जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।
Read Also- रायपुर में चाकू की नोक पर मोबाइल की लूट, सड़क किनारे टहल रहे युवक को धमकाया, आरोपी गिरफ्तार
ये लोग रहे मौजूद
Draupadi Murmu’s visit to Chhattisgarh: वहीं दूसरी ओर उनके आगमन को लेकर शासन स्तर पर बैठक शुरू हो चुकी है। इसको लेकर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक ली है। इस बैठक कार्यक्रम में सीएम साय के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे।




