Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति

    July 26, 2026

    कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण

    July 26, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति
    • कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
    • 30 जुलाई को होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’, प्रदेशभर में महिलाएं लगाएंगी पौधे
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पशु तस्करी में जब्त मवेशी आरोपियों को नहीं मिलेंगे वापस
    • बलौदाबाजार में कारोबारी के घर ED-IT का छापा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर प्रक्रिया शुरू, सरकार ने परिवार को दिए विकल्प

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर प्रक्रिया शुरू, सरकार ने परिवार को दिए विकल्प

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 2, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Manmohan Singh Memorial
    Manmohan Singh Memorial

    Manmohan Singh Memorial: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हुआ था। शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब उनके स्मारक को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने स्मारक के लिए कुछ जगहों के सुझाव दिए हैं। मनमोहन सिंह के परिवार को कुछ विकल्प दिए गए हैं।

    केंद्र सरकार ने परिवार से कहा है कि वो दिए गए विकल्पों में से कोई एक स्थान का चयन कर लें। ताकि स्मारक का काम शुरू हो सके। हालांकि इसके लिए पहले ट्रस्ट का गठन जरूरी है। नई नीति के अनुसार जमीन केवल ट्रस्ट को ही आवंटित की जा सकती है। ट्रस्ट बनने के बाद ही स्मारक के निर्माण का काम शुरू किया जा सकता है।

    Read Also-   Air India बनी इन-फ्लाइट वाई-फाई सर्विस देने वाली पहली एयरलाइन, घरेलू उड़ान मार्गों पर मिलेगी सुविधा

    यहां दी जा सकती है एक से डेढ़ एकड़ जमीन
    Manmohan Singh Memorial:  स्मारक की जमीन के लिए ट्रस्ट आवेदन करेगा। जमीन आवंटन के बाद सीपीडब्ल्यूडी के साथ एमओयू पर दस्तखत होंगे। सूत्रों के अनुसार, मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के पास एक से डेढ़ एकड़ जमीन दी जा सकती है।

    स्मारक के लिए अधिकारियों ने किया दौरा
    शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने स्मारक के लिए राजघाट और उसके आसपास के इलाके का दौरा किया है। यह भी संभावना है कि डॉ मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं की समाधि के पास जगह दी जाए। यहां पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी की समाधि है।

    Read Also-   भारत के सबसे अमीर सीएम हैं चंद्रबाबू नायडू, जानें कौन है देश का सबसे गरीब मुख्यमंत्री, देखें पूरी लिस्ट…

    Manmohan Singh Memorial:  बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। बीते दिनोंकांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि और स्मारक के लिए स्थान नहीं ढूंढ पाना भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है। इस पर बीजेपी की ओर से जवाब भी दिया गया था।

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि कोई अपमान नहीं किया गया। आने वाले दिनों में स्मारक जरूर बनेगा। जो लोग विवाद पैदा कर रहे हैं उन्हें खुली छूट नहीं देनी चाहिए। सिख समुदाय ने आकर उनके (पूर्व पीएम मनमोहन सिंह) लिए प्रार्थना की। हमने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की है और उनसे प्रेरणा ली है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    former pm manmohan singh former prime minister manmohan singh manmohan singh manmohan singh death manmohan singh death news manmohan singh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.