Congress Protest Against Vijay Shah: भारतीय सेना की वीर महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज शाम 4 बजे प्रदेशभर में विजय शाह का पुतला दहन करने का ऐलान किया है। इस संबंध में पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने सभी जिला अध्यक्षों को आदेश जारी किया है।
इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मंत्री विजय शाह के बयान की कड़ी आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि उन्हें तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।
Read Also- पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस के सवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार
Congress Protest Against Vijay Shah: खड़गे ने अपने बयान में कहा, “भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है। पहलगाम के आतंकी देश को बांटना चाहते थे, पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश एकजुट था।”
Congress Protest Against Vijay Shah: उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और आरएसएस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है। पहले पहलगाम में शहीद नौसेना अधिकारी की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को निशाना बनाया गया। अब भाजपा के मंत्री ने हमारी वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है, जो बेहद निंदनीय है।




