Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साय मंत्रिमंडल के 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते का दिया समय

    September 5, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन

    September 5, 2026

    दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साय मंत्रिमंडल के 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते का दिया समय
    • विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन
    • दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी
    • 36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
    • लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » साइको किलर गिरफ्तार : युवती की हत्या कर पैरावट में जला दी लाश, इंस्टा में लड़कियों के नाम से चलाता था फर्जी अकाउंट

    साइको किलर गिरफ्तार : युवती की हत्या कर पैरावट में जला दी लाश, इंस्टा में लड़कियों के नाम से चलाता था फर्जी अकाउंट

    adminBy adminOctober 28, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    बलौदा बाजार। जिले के कोतवाली पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है। इसी साइकोकिलर ने 26 वर्षीय युवती को पैरावट में जलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय सालिक राम पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने जांच में बड़ा खुलासा किया  है। बताया कि, आरोपी साइकोपैथ प्रवृत्ति का है और हमेशा महिला संबंधी गतिविधियों में शामिल रहता था। यहां तक कि, वह महिलाओं की वेशभूषा धारण कर फोटो खिंचवाता था और इंस्टाग्राम पर 19 अलग-अलग लड़कियों के नाम से फर्जी अकाउंट भी चलाता था।

    क्या था मामला

    घटना 25 अक्टूबर की सुबह सामने आई, जब ग्राम चरोटी में पैरावट में एक अज्ञात युवती का जला हुआ शव मिला। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान तेजस्विनी पटेल निवासी चरोटी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में संयुक्त पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

    ब्रेकअप के बाद युवती की हत्या

    पूछताछ और साइबर इन्वेस्टिगेशन के बाद संदेह के आधार पर सालिक राम पैकरा को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर बताया कि, तेजस्विनी के साथ उसका प्रेम संबंध था, लेकिन अलग होने के बाद वह उसे लगातार मिलने के लिए दबाव डाल रहा था। 24-25 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे उसने युवती को मिलने बुलाया और बात न मानने पर चाकू और लकड़ी से वार कर जान ले ली। उसके शव को पैरावंट में डालकर आग लगा दी। हत्या के बाद आरोपी सामान्य व्यवहार करते हुए गांव से फरार होने की तैयारी में था, इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki taja khabar balodabazar crime news balodabazar hindi news cg crime news cg hindi news cg latest hindi news chhattisgarh breaking news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    साय मंत्रिमंडल के 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते का दिया समय

    विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन

    दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी

    36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

    लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.