Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सितंबर में 11 दिन रहेंगी छुट्टियां, लेकिन 12 दिन रहेंगे स्कूल-दफ्तर बंद, जानिए क्यों…

    सितंबर में 11 दिन रहेंगी छुट्टियां, लेकिन 12 दिन रहेंगे स्कूल-दफ्तर बंद, जानिए क्यों…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 2, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Public Holiday
    Public Holiday

    Public Holidays September 2024: अगस्त माह खत्म होते ही सितंबर की शुरुआत हो गयी है। इस माह से स्कूलों में एग्जाम भी शुरू होने हैं। ऐसे में छात्रों को तैयारी भी जमकर करनी होगी। इसी माह में ढ़ेर सारे त्योहार और छुट्टियां भी आ रही है और छुट्टियों का नाम लेते ही बच्चे खुश हो जाते हैं। इसमें गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद जैसे त्योहारों की वजह से रविवार को जोड़कर 9 से 12 दिन तक स्कूल-दफ्तर बंद रहेंगे।

    माह की शुरुआत ही छुट्टी से
    सितंबर महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हुई है, ये छुट्टी का सिलसिला पूरे महीने जारी रहेगा। 1 सितंबर रविवार की छुट्टी, तो 2 को पोला-तीजा की छुट्टी है। उसके बाद इसी सप्ताह फिर गणेश चतुर्थी की छुट्टी 7 सितंबर 2024 को होगी। गणेश चतुर्थी भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है।

    Read Also-  PM मोदी ने पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से की फोन पर बात

    Public Holidays September 2024:  छत्‍तीसगढ़ में सितंबर में शनिवार और रविवार को छोड़कर 8 और अवकाश हैं। इनमें दो सार्वजनिक- सामान्‍य अवकाश और छह ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। राज्‍य सरकार की तरफ से 2 सितंबर को स्‍थानीय अवकाश की घोषणा की गई है, यह आदेश नवा रायपुर और रायपुर में लागू होगा।

    बाकी पूरे प्रदेश में 2 सितंबर को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी वजह से 2 सितंबर को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 2 सितंबर को पोला है। सितंबर में 6 तारीख को भी सरकारी छुट्टी है। इस दिन हरितालिका तीज है। बता दें कि यह छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख त्‍योहारों में शामिल हैं। इसके बाद 17 सितंबर को भी सर्वाजनिक अवकाश रहेगा। 17 तारीख को ईद-ए- मिलाद (मिलाद उन नबी) है। इस वजह से इस तारीख को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

    Read Also-  अंधे कत्ल की गुत्थी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

    6 एच्छिक अवकाश है इस महीने
    सितंबर में जो 6 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं उनमें 2, 7, 10, 14, 15 और 17 तारीख शामिल है। 2 सितंबर को पोला की छुट्टी है, जबकि 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस दिन गणेश प्रतिमा की स्‍थापना होगी। इसके बाद 10 सितंबर को नवाखाई है। इस दिन भी राज्‍य में ऐच्छिक अवकाश है। यह ओडिशा का प्रमुख त्‍योहार है और छत्‍तीगसढ़ में भी ओडिशा के बहुत लोग रहते हैं। इसे देखते हुए नवाखाई पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है।

    कब-कब रहेगी छुट्टी
    Public Holidays September 2024:  इसके बाद 14 सितंबर को ढोल ग्‍यारस के मौके पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन भगवान कृष्‍ण और माता यशोदा की पूजा की जाती है।वहीं 15 सितंबर को ओणम है। यह केरल का प्रमुख त्‍योहार है। यह त्‍योहार भगवान वामन की जयन्ती और राजा बलि के स्वागत में मनाया जाता है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी यानी गणेश विर्जन है। इसके साथ ही विश्‍वकर्मा जयंती भी है।

    Read Also-  4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 3 दिनों तक छाए रहेंगी बदली

    प्रदेश के उद्योगों और कल कारखानों में यह त्‍योहार बड़े स्‍तर पर मनाया जाता है। तीजा पर तीन दिन की छुट्टी इस बार तीजा 6 सितंबर को है। 6 सितंबर को शुक्रवार है। इस दिन सरकार की तरफ ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी रहता है। ऐसे में 6 को छुट्टी लेने वालों को पूरे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2024 bank holidays bank holidays in 2024 bank holidays in india 2024 bank holidays september holidays in 2024 public holidays 2024 public holidays 2024 india september 2024 holidays
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.