Ramlala Darshan Joyna : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज जांजगीर-चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली एवं 10 एस्कॉर्ट ऑफिसर्स को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया। इस अवसर पर खोखरा चौक, जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री व्यास नारायण कश्यप, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने राम भक्तों को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक व्यास नारायण कश्यप ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर खोखरा चौक, जांजगीर, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हो गया।श्रद्धालु बलराम पांडे ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा, ष्मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा निकाली गई श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है।
इसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान रामलला जी के दर्शन कर पा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है। राकेश तिवारी ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा, रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। इसके माध्यम से हम निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को हमेशा सुखी रखे




