Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राहुल गांधी ने बिलासपुर में आमसभा को किया संबोधित, कहा- ये लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण का बचाने का चुनाव

    राहुल गांधी ने बिलासपुर में आमसभा को किया संबोधित, कहा- ये लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण का बचाने का चुनाव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 29, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD BILASPUR. तीसरे चरण के मतदान के पहले राष्ट्रीय नेताओं का प्रदेश में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस कड़ी में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिलासपुर में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण को बचाने का चुनाव है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार पब्लिक सेक्टर यूनिट को प्राइवेट बना रही है। पब्लिक सेक्टर में दलित, आदिवासी, पिछड़ों को जगह नहीं मिलती। इनकी विचारधारा गांधी, नेहरू, आंबेडकर की नहीं है, इनकी विचारधारा उद्योगपति जैसे लोगों को जल, जंगल, जमीन देने की है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। बीजेपी, आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस संविधान को बचाने का काम कर रही है। आपका हक संविधान से निकला। आपका जल, जंगल, जमीन जीने का तरीका सब गायब हो जाएंगे। भाजपा कह रही है कि रिजर्वेशन खत्म कर देगी।

    लोकतंत्र का बचाने का चुनाव
    ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है। गरीबों के हक को बचाने का है। पहले नरेंद्र मोदी बोलते थे 400 पार अब 150 पार नहीं बोल रहे। अब वो कह रहे, हम संविधान के खिलाफ, गरीबों के अधिकार के खिलाफ नहीं है। दुनिया मे कोई शक्ति पैदा नहीं हुई, जो संविधान को फाड़कर फेंक सके, बीजेपी के लोग तो दूर की बात है। अगर 24 साल तक हर किसान का कर्जा माफ करो तो 16 लाख करोड़ होता है। देश 22 लोगों के पास इतना धन है, जितना देश के 70 प्रतिशत लोगों के पास धन है।

    Read Also-  सांसद प्रत्याशी शशि सिंह ने लखनपुर में की चुनावी सभा, बीजेपी को हर मोर्चें पर बताया नाकामयाब

    देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी
    पुरुष 8 घंटे काम करते हैं, लेकिन महिलाएं बाहर, फिर घर में कुल मिलाकर 16 घंटे काम करती हैं। देश के गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी, इस लिस्ट में शामिल महिला के बैंक अकाउंट में साल के 1 लाख रुपए दिया जाएगा। पीएम मोदी ने युवाओं को बहुत परेशान किया, देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पेपर लीक होता है, अप्रेंटिसशिप नहीं मिलती। हम युवाओं को अप्रेंटिसशिप देने जा रहे है, यानी आपकी पहली नौकरी पक्की। कांग्रेस नेता गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें बब्बर शेर कहा।

    पीएम मोदी ने बेरोजगारी की दीवार बनाई
    राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी की दीवार बनाई है उसे हम तोड़ने जा रहे हैं। करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। जितना पैसा मोदी ने पूंजीपतियों को दिया उतना ही पैसा हम आपको देने जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। इसके अलावा एमएसपी देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मार्केट में आप जो भी खरीदते हैं उसका सही दाम मिलता है लेकिन किसानों को उनका सही दाम नहीं मिलता है। एमएसपी के जरिए उन्हें उनका हक दिया जाएगा। राहुल गांधी ने मनरेगा मजदूरों को लेकर कहा कि मनरेगा में आज की तारीख में 250 रुपया मिलता है सरकार बनते ही उसे 400 रुपए किया जाएगा।

    Read Also-  दिल्ली हाईकोर्ट में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ याचिका खारिज, जानें पूरा मामला

    बीजेपी के घोषणा पत्र पर हमला बोला
    राहुल गांधी ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र देखिए लोगों को चांद पर पहुंचाने की बात करते हैं। लेकिन कोविड आता है तो थाली बजाने, मोबाइल का टार्च जलाने को बात करते हैं। उन्होंने बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव जिताकर संसद भेजने की अपील की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    live rahul gandhi speech today in bilaspur rahul gandhi rahul gandhi awaas nyay sammelan in bilaspur rahul gandhi bilaspur rahul gandhi bilaspur speech rahul gandhi bilaspur visit rahul gandhi chhattisgarh rahul gandhi in bilaspur rahul gandhi in chhattisgarh rahul gandhi in train rahul gandhi latest news rahul gandhi latest speech rahul gandhi latest video rahul gandhi live rahul gandhi news rahul gandhi speech rahul gandhi speech in bilaspur live
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.