Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट

    July 24, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    • खम्हारडीह धरने पर डिप्टी CM अरुण साव का पलटवार, बोले- कांग्रेस ने जानबूझकर बिगाड़ा माहौल
    • सेवा भूमि पर भू-स्वामी अधिकार का दावा खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » BPSC पेपर लीक मामले पर बोले राहुल गांधी, कहा – ‘एकलव्य की तरह युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा’

    BPSC पेपर लीक मामले पर बोले राहुल गांधी, कहा – ‘एकलव्य की तरह युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 26, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Rahul Gandhi On BPSC Paper Leak
    Rahul Gandhi On BPSC Paper Leak

    Rahul Gandhi On BPSC Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ। इसको लेकर विपक्षी नेता राहुल गांधी ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अपनी नाकामी छिपाने के लिए युवाओं पर लाठीचार्ज करा रही है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने कहा, “मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। इसका ताजा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।”

    Read Also-  जनवरी 2025 में भाजपा को मिल सकता है अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

    विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावार
    Rahul Gandhi On BPSC Paper Leak:  वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव सहित विपक्षी नेताओं ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि पुलिस को प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था। जो किया गया वह गलत था। लालू ने कहा, “ऐसा नहीं करना चाहिए था। गलत बात है।”

    गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पटना में नौकरी चाहने वालों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आलोचना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का एकमात्र उद्देश्य अपनी कुर्सी बचाना है और जो भी रोजगार मांगता है, उसे दबाया जाता है।

    Read Also-  फ्लाइट में लगेज के नियम बदले, यात्रा से पहले जरूर जान लें ये बातें

    क्या है मामला?
    Rahul Gandhi On BPSC Paper Leak:  बीपीएससी के उम्मीदवारों ने 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कई उम्मीदवारों ने कहा कि उन्हें पेपर लगभग एक घंटे देरी से मिला। दूसरों ने दावा किया कि पेपर फाड़ दिए गए थे, जिससे संभावित लीक की चिंता बढ़ गई। आरोप है कि संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि पेपर वितरित करने में देरी की गई।

    प्रदर्शनकारियों ने दोबारा परीक्षा कराने और बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने आयोग से जल्द से जल्द परीक्षा की नई तारीख घोषित करने का अनुरोध किया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bpsc paper leak rahul gandhi rahul gandhi latest news rahul gandhi latest speech rahul gandhi news rahul gandhi speech rahul gandhi yatra
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.