KHABARWAAD RAIPUR. पहले चरण के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब राहुल गांधी भी बस्तर दौरे पर आएंगे। 13 अप्रैल को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल की बड़ी जनसभा होगी। इसमें पूरे संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होंगे। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में वोट मांगेंगे। राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट समेत कुछ राष्ट्रीय नेताओं के भी पहुंचने की संभावना है।हालांकि अभी सभी नेताओं का आना फाइनल नहीं हुआ है।
आज बस्तर दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हुए हैं। जगदलपुर के छोटे से गांव आमाबाल में जनसभा हो रही है। वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। PM के दौरे को देखते हुए एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।




