Raipur Breaking News: छत्तीसगढ़ के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के तीसरे माले में स्थित ऑपरेशन थियेटर भीषण आग लग गई है। ऑपरेशन थियेटर के अंदर से धुआ निकलता देख मरीजों और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़िया और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।
Read Also- रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास को मौका, रिटन एग्जाम से सिलेक्शन
Raipur Breaking News: आग लगने की सूचना से पूरे अस्पताल में मरीजों और डॉक्टरो के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन थियेटर के अंदर एसी और बिजली में आग लगी है। आग लगने की वजह से ऑपरेशन थियेटर के अंदर धुआ भर गया है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है उसके बाजू कमरे में मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। घटना के बाद जालियां काटकर मरीज को कमरे से बाहर निकाला गया। जिससे मरीज और डॉक्टर की जान बाल बाल बच गई।




