Raipur Crime News: उत्तर प्रदेश से स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर रायपुर में मौज-मस्ती करते रहे 4 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास उत्तरप्रदेश पासिंग की 4 बाइक थी। वो सभी चोरी की निकली। आरोपियों में से एक नाबालिग भी है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
Read Also- न्यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली टेस्ट सीरीज, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड
Raipur Crime News: 25 अक्टूबर देर रात खमतराई पुलिस रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर के इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चार स्पोर्ट्स बाइक पर चार युवक पहुंचे। वे सभी मस्ती के मूड में बाइक चला रहे थे। पुलिस में जब उनसे रोक कर गाड़ी के कागजात मांगे तो वह टालमटोल करने लगे। पुलिस को शक हुआ तो नहीं गाड़ी समेत थाने लाकर पूछताछ की गई।
Read Also- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी-शाह समेत 40 नाम, देखें पूरी सूची
5 लाख की 4 बाइक बरामद
Raipur Crime News: कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम जहीन खान, यासीन खान, इलशाद खान निवासी उत्तर प्रदेश बताया। उनके साथ एक नाबालिग आरोपी भी था। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने यह बाइक उत्तर प्रदेश से चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जब्त बाइक की कीमत 5 लाख है।




