Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Raipur District Court : रायपुर कोर्ट ने हत्यारे पिता को सुनाई फांसी की सजा..

    Raipur District Court : रायपुर कोर्ट ने हत्यारे पिता को सुनाई फांसी की सजा..

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 29, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    Raipur District Court : रायपुर के उरला क्षेत्र में एक दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई थी, जिसमें चार साल के मासूम हर्ष चेतन को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना ढाई साल पहले, 5 अप्रैल 2022 को घटी थी। अब इस मामले में अदालत ने आरोपी पंचराम गेंडरे को फांसी की सजा सुनाई है। रायपुर के सप्तम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने यह ऐतिहासिक फैसला पुलिस की ओर से पेश किए गए ठोस सुबूत और 19 गवाहों के बयान के आधार पर सुनाया।

    दरअसल, 5 अप्रैल 2022 की रात को पुष्पा चेतन और उनके पति जयेंद्र चेतन ने उरला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी पंचराम गेंडरे, जो उनकी जान-पहचान का व्यक्ति था, सुबह करीब 10 बजे उनके घर आया और उनके दोनों बच्चों दिव्यांश (6 साल) और हर्ष चेतन (4 साल) को घुमाने के बहाने अपनी बाइक पर ले गया। आधे घंटे बाद दिव्यांश को घर वापस लाकर छोड़ दिया गया, लेकिन हर्ष चेतन का कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने कई घंटों तक उसकी तलाश की, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला।

    Read Also : जाने वास्तु के अनुसार आपका आज का दिन किया होगा और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं..

    हर्ष चेतन के लापता होने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पंचराम गेंडरे से सघन पूछताछ शुरू की। तीन दिन बाद, पुलिस को आरोपी पंचराम गेंडरे का सुराग मिला और उसे महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

    पूछताछ में पंचराम ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने मासूम हर्ष को अपनी बाइक पर बेमेतरा जिले के ग्राम हसदा के पास मरघट में ले जाकर उसकी हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि उसने हर्ष पर मिट्टी तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया था। पंचराम ने यह भी बताया कि वह मृतक की मां से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन वह उसे नापसंद करती थी। गुस्से में आकर उसने इस कृत्य को अंजाम दिया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh Chhattisgarh khas Aaj ki khabar chhattisgarh news khas aaj ki khabar raipur district court
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.