RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बदमाश राजा बैझाड़ ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की। कट्टा लॉक होने की वजह से फायर नहीं हो सका। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घटना में एक पुलिस जवान भी घायल हो गया। बदमाश के पास से लोडेड कट्टा और चाकू बरामद किया गया है।




