रायपुर।1 जून 2024
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग परेशान है, वहीं ताप्ती धुप की वजह से आगजनी की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। वहीं राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर वन रेनॉल्ट शोरूम में भीषण आग लगी है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं सुचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई है।
बता दे की आग लगने से कोई जनहानि नही हुई है।



