Raipur News Today: राजधानी में सात साल बाद आधे-आधुरे पड़े स्काई वाक के निर्माण को पूरा किया जायेगा। 2016- 17 में भाजपा सरकारक ने इसके निर्माण कार्य शुरू किया था। जिसके बाद 2018 में कांग्रेस सरकार के आते ही इसे अनुपयोगी कहकर इसके निर्माण पर रोक लगा दिया गया। अब विष्णु देव साय सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्णय लिया है । लोक निर्माण विभाग की सेतु निगम ने रिपोर्ट दी है की स्काई वाक का ढाचा मजबूत है । जिसकी वजह से इसे बिना पूरी तरह तोड़े बिना दुबारा बनाया जा सकता है। कांग्रेस की सामान्य सुझाव समिति ने इसे तोड़ने की बजाये जनहित में इसके उपयोग का सुझाव दिया था। लोक निर्माण अधिकारियो के मुताबिक बारिश के बाद सितम्बर-अक्टूबर में इस पर कम चालू किया जा सकता है। नगरीय निकाय चुनाव के आचार सहिंता के पहले इसके टेंडर की प्रक्रीय पूरी की जाएगी।
Read Also- दिनदहाड़े चाकू मारकर युवती की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी से लेस होगा स्काई वाक
Raipur News Today: स्काई वाक का उपयोग मुख्य तौरे पर फूटओवर ब्रिज के रूप में किया जायेगा। इसमें अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे। इसके निर्माण कार्य को सुरु हुए बहुत समय हो गया है। इसलिए पुराने ख़राब स्ट्रक्चर को हटाया जायेगा। पूर्व के बनाये गये डिजाईन में जरुरत के हिसाब से संशोधन किया जायेगा।
लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने कहा कि, जनहितो को मद्देनजर रख कर स्काई वाक प्रोजेक्ट पर विचार किया जा सकता है. उनके मुताबिक पिछले सरकार ने राजनीती की. स्ट्रक्चर रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य होगा.
Read Also- छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली इन 14 ट्रेनों को फिर किया गया रद्द, रेलवे ने बताई ये वजह…
Raipur News Today: स्काई वाक पर कब क्या हुआ
- 2016-17 में भाजपा ने निर्माण कार्य शुरू किया, लखनऊ के मेसर्स जीएस एक्सप्रेस को काम सौंपा गया।
- आठ माह में निर्माण कार्य पूरा करना था, 42 करोड़ के प्रोजेक्ट की लागत 77 करोड़ पहुंच गई।
- 2018 में कांग्रेस सरकार के आते ही प्रोजेक्ट पर रोक लगाई गई व जांच समिति गठित की।
- 2020 में सामान्य सुझाव समिति ने स्काई वाक का ढांचा तोड़ने पर सहमति नहीं जताई।




