रायपुर। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी के लोगों ने जलभराव की समस्या से तंग आकर शुक्रवार को मुंबई-हावड़ा नेशनल हाईवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। काली माता मंदिर के पास मुख्य सड़क पर परिवारों के साथ बैठने की वजह से करीब 2 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।
राजनांदगांव: रेलवे पुल के नीचे नाले में महिला की लाश मिलने से सनसनी, मौत के कारणों का इंतजार
हैरानी की बात यह है कि इस चक्काजाम की सूचना अभी तक जिला प्रशासन को नहीं मिली है, जिस कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है। प्रदर्शनकारी सड़क के दोनों ओर बैठे हैं, जिससे इस मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
लल्लूराम डॉट कॉम की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कॉलोनी में जलभराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के कुछ जवान मौके पर पहुंचे हैं और उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को हालात की जानकारी दे दी है। हालांकि अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
स्थानीय लोग चेतावनी दे रहे हैं कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।




