Raipur South Bypoll: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान किया गया। बूथों के बाहर सुबह के समय मतदाताओं की लाइनें देखने को मिलीं लेकिन दोपहर के बाद लोगों का उत्साह नजर नहीं आया। मतदान करने का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था। अब सिर्फ वो लोग ही मतदान कर सकेंगे जो लाइनों में लगे हैं। निर्वाचन आयोग ने शाम पांच बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 46.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांग्रेस के आकाश शर्मा और भाजपा के सुनील सोनी की किस्मत का फैसला 23 नवंबर को होगा।
Read Also- कैंसर पीड़िता को अस्पताल लाया था बेटा, अचानक डॉक्टर पर आया गुस्सा, 7 बार मारा चाकू… जानें वजह
Raipur South Bypoll: रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी के बीच था। युवा नेता आकाश शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी हैं वहीं रायपुर से सांसद रह चुके सुनील सोनी बीजेपी के प्रत्याशी हैं। रायपुर दक्षिण बीजेपी का अभेद किला रहा है। क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से आठ बार के विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के सांसद हैं।




