CG Excise Constable Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में आरक्षकों की भर्ती का आयोजन पहली बार व्यापमं के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती के लिए जल्द ही व्यापमं द्वारा शेड्यूल जारी किया जाएगा। विशेष बात यह है कि 12वीं पास युवाओं को भी इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
CG Excise Constable Vacancy 2025: आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन इसी महीने जारी होगा, जिसके लिए व्यापमं ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार करीब 200 पदों पर भर्ती की जाएगी, और परीक्षा का आयोजन जुलाई में होगा। 12वीं पास छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिससे बड़ी संख्या में युवा आवेदन कर सकेंगे।
Read Also- रायपुर क्राइम ब्रांच की रेड: ईरानी डेरा में सुबह 5 बजे दी दबिश, बदमाश लाए गए थाने
CG Excise Constable Vacancy 2025: इस भर्ती की प्रक्रिया को लेकर आबकारी विभाग ने पहले ही व्यापमं को प्रस्ताव भेजा था। हाल ही में विभाग द्वारा जारी विज्ञापन में भर्ती नियम, सिलेबस, और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। वर्तमान में जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी उप निरीक्षक के पदों की परीक्षा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार आबकारी आरक्षकों की भर्ती व्यापमं के माध्यम से की जाएगी।
Read Also- महिला आरक्षक से छेड़छाड़ का मामला, ASI की होगी गिरफ्तारी, दोनों एक ही थाने में पदस्थ
व्यापमं ने हाल ही में साल भर की परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी किया है, जिसमें आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को निर्धारित की गई है। 12वीं पास की न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के कारण इस विभाग में बंपर आवेदन की उम्मीद है।




