रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संचार साथी एप को लेकर बयान दिया है। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन के उस आदेश पर भी सवाल उठाए, जिसमें मार्च 2026 से सभी नए मोबाइलों में “संचार साथी ऐप” को प्री-इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया है। भूपेश बघेल ने कहा उस ऐप के जरिए अब लोगों की जानकारी ली जाएगी। सरकार हर नागरिक से डरी हुई है। अधिकारी कर क्या रहे हैं? छत्तीसगढ़ में ड्रग माफिया पकड़ा गया था, क्या हुआ उसका पता नहीं चला।
जमीन की नई गाइडलाइन को लेकर साधा निशाना
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जमीन की गाइडलाइन बढ़ोतरी को सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह अव्यावहारिक आदेश है, जिसे वापस नहीं लिया जा रहा है। भूपेश बघेल ने कहा प्रदेश में रजिस्ट्री रुक गई है, लोग जमीन न खरीद पा रहे, न बेच पा रहे हैं। इसका मतलब बहुत बड़ा खेल होने वाला है। व्यापारी भी आंदोलनरत हैं। इसके अलावा भूपेश बघेल ने SIR, संचार साथी ऐप समेत अन्य मुद्दों पर भी बयान दी है।
SIR ने कितने BLO की जान ले ली – बघेल
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि SIR ने कितने BLO की जान ले ली। निर्वाचन आयोग ने नींद से जागकर 7 दिन का समय बढ़ाया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी में अभी चुनाव तो नहीं है, फिर एक ही महीने का समय क्यों नहीं दिया गया?
BLO पर हमले को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, आत्महत्याएं हो रही हैं। कई लोग मानसिक दबाव में होंगे। घुसपैठियों की संख्या कितनी है, कोई राज्य नहीं बता रहा। भारत सरकार के गृह विभाग ने पत्र लिखा था, उसका पालन नहीं हो रहा है।




