Road Map of Raipur Ganesh Jhanki :रायपुर नगर में गणेश झांकी प्रदर्शनी विसर्जन चल समारोह का मुख्य कार्यक्रम दिनांक 19.09.2024 को रात्रि में होना प्रस्तावित है। चल समारोह कार्यक्रम के दौरान आयोजको द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। चल समारोह को देखने के लिए रायपुर शहर से तथा आस पास के ग्रामीण जन लाखों की संख्या में एकत्रित होते है।
Read Also : CG Kawardha Crime : आपसी मतभेद के चलते पति ने पत्नी को पत्थर से कुचला, दर्दनाक मौत..
दिनांक 19.09.2024 को संध्या से गणेश प्रतिमाओं व झांकियॉं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर राठौर चौक में एकत्रित होना प्रारंभ हो जाती है जो नवीन मार्केट/गुरुनानक चौक-शारदा चौक-जयस्तंभ चौक-मालवीय रोड-चिकनी मंदिर-कोतवाली चौक-सदर बाजार-सद्दाणी चौक – सत्तीबाजार-कंकाली तालाब- पुरानी बस्ती थाना के सामने से होकर लाखेनगर चौक- सुन्दरनगर-रायपुरा चौक होकर महादेव घाट, खारून नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
गणेश विसर्जन पश्चात् वापसी मार्ग:-
1. महादेव घाट विसर्जन स्थल से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पश्चात वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग – भाठागांव- भाटागॉव चौक-रिंग रोड-01 होकर होगा। दिनांक 19.09.2024 से दिनांक 20.09.2024 तक गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों का आवागमन रायपुरा चौक से महादेव घाट अमलेश्वर नदी पुल तक रोक दिया जावेगा, जिन्हे अमलेश्वर से रायपुर की ओर आवागमन करना है वे अमलेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध होकर अथवा खुड़मुड़ा-भाठागांव- भाठागांव चौक होकर आवागमन कर सकते हैं
Read Also : CG में खूनी वारदात : पति ने तीर से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, फ़िर खुद को लगाया फ़ासी
झांकी प्रर्दशनी के दौरान मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश एवं आवागमन प्रतिबंधित रहेगा – दिनांक 19.09.2024 को मुख्य गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान जन समुदाय की उपस्थिति की सुरक्षा तथा आवागमन को सुचारू बनाये रखने हेतु चल समारोह मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन एवं पार्किग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। चल समारोह को सूचारू रूप से चलाने के दृष्टिकोण से निम्नलिखित प्वाइन्ट पर से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी/मध्यम माल वाहक वाहनों का दिनांक 19.09.2024 से दिनांक 20.09.2024 (चल समारोह समाप्ति ) तक प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा:-
1. टाटीबध चौक
2. भनपुरी तिराहा
3. रायपुरा चौक
4. पचपेढ़ी नाका चौक
5. संतोषी नगर चौक
6. महासमुन्द बेरियर
7. विधानसभा रोड व्हीआईपी तिराहा
8. कांशीराम नगर चौक
9. भाठागांव चौक
10. रिंग रोड 01 से शहर की ओर समस्त प्रवेश मार्ग
11. रिंग रोड 02 से शहर की ओर सभी प्रवेश मार्ग चल महोत्सव के दौरान डायवर्सन व्यवस्था – गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान दिनांक 19.09.2024 को यातायात के सुचारू संचालन हेतु यातायात को निम्नानुसार डायवर्सन किया जावेगा –




