बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामनगर में रविवार रात एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। मुखौटा पहने और नाइटी में नजर आए चोर गिरोह ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों से बाउंसरों की गुंडागर्दी: पिस्तौल लहराकर धमकाया, पुलिस तीन को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
जानकारी के अनुसार, कोटमीसोनार निवासी संजय सोनी रोज की तरह रविवार देर शाम अपनी ज्वेलर्स दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है, जिसके बाद व्यापारियों और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें पांच नकाबपोश चोर शटर तोड़कर दुकान के भीतर घुसते और गहनों को बोरी में भरकर ले जाते नजर आए। चोरी गए गहनों की सही कीमत का आंकलन अभी नहीं हुआ है।
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में बारिश और यलो अलर्ट जारी
फिलहाल, पुलिस सर्च डॉग और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच में जुटी है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।




