Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Rule Change From July 2024: LPG के दाम से क्रेडिट कार्ड तक… आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, हर घर पर पड़ेगा इसका असर!

    Rule Change From July 2024: LPG के दाम से क्रेडिट कार्ड तक… आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, हर घर पर पड़ेगा इसका असर!

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 1, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Rules Change from August 1 khabarwaad.com
    Rules Change from August 1 khabarwaad.com

    Rule Change From July 2024:  जून का महीना खत्म हो गया है और आज से जुलाई 2024 शुरू हो गया है। हर महीने की तरह ये नया महीना भी कई तरह के बदलाव लेकर आया है। इसमें घर की रसोई के बजट से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम तक शामिल हैं। पहली तारीख से देश में एक बार फिर एलपीजी सिलेंडरों के दाम में बदलाव हुआ है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर राहत दी है। राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम हो गए हैं। आइए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं, जो हर घर और हर जेब पर असर डालने वाले हैं

    Read Also-  बलौदाबाजार मामले को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का छत्तीसगढ़ दौरा, यहां करने वाले हैं जनसभा…फिर गरमा सकता है सतनामी समाज का मुद्दा

    LPG के दाम घटे
    Rule Change From July 2024:  देश में फिर LPG Price में कटौती की गई है। हालांकि, इस बार भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखा है, जबकि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है, जो 1 जुलाई 2024 को सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बार चेंज देखने को मिला है।

    ताजा बदलाव के बाद आज से दिल्ली में सिलेंडर 30 रुपये सस्ता हो गया है। Delhi LPG Price की बात करें तो इसका दाम 1676 रुपये से घटकर 1646 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा कोलकाता में ये 1787 की जगह 1756 रुपये का मिलेगा। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1840.50 रुपये की जगह 1809.50 रुपये में मिलेगा वहीं मुंबई की बात करें तो इसका दाम 1598 रुपये हो गया है, जो पहले 1629 रुपये का मिल रहा था।

    Read Also-  1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम, पड़ेगा आम आदमी की जेब पर असर

    क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट
    Rule Change From July 2024:  अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आज 1 जुलाई 2024 की तारीख से आपके लिए भी नियम बदल गए हैं। दरअसल, महीने के पहले ही दिन से क्रेडिट कार्ड पेमेंट से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इसके बाद कुछ पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिये बिल पेमेंट में परेशानी पेश आ सकती है। इन प्लेटफॉर्म्स में क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क जैसे कुछ फिनटेक शामिल हैं। दरअसल, RBI के नए रेग्युलेशन के मुताबिक, एक जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम यानी BBPS के जरिए किए जाने चाहिए। उसके बाद से सभी को भारत बिल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से बिलिंग करनी होगी।

    Read Also-  Airtel और jio के बाद Vodafone-Idea ने भी बढ़ा दिए रिचार्ज प्लान्स के रेट, जाने क्या है नए दर..

     Sim कार्ड पोर्ट रूल
    TRAI की तरफ से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों बदलाव किया जाता रहा है। अब एक बार फिर सिम कार्ड से संबंधित नियम बदल गया है। ये बड़ा चेंज भी 1 जुलाई 2024 से लागू हुआ है। ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियम में बदलाव करते हुए सिम स्वैप फ्रॉड से बचने के लिए इस नियम को लागू किया गया है। इसके तहत सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने की स्थिति में आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। पहले सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने के बाद आपको स्टोर से तुरंत नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन नए नियमों के मुताबिक, अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है और यूजर्स को 7 दिन तक इंतजार करना होगा।

    बता दें कि मार्च 2024 में ट्राई ने एक एक्स पोस्ट के जरिए 1 जुलाई से सिम पोर्ट कराने के नियम में इस बदलाव के संबंध में जानकारी शेयर की थी। हालांकि, इसकी डेट आगे बढ़ेगी या नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।

    Read Also-  विराट-रोहित के बाद ‘सर जडेजा’ ने भी किया अंतरराष्ट्रीय T-20 मैच से संन्यास लेने का ऐलान, कही दिल छू लेने वाली बात

     मोबाइल पर बात करना भी महंगा
    जुलाई 2024 में लागू होने वाले बदलावों की लिस्ट में चौथा भी आपके मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है। दरअसल, रिलायंस जियो से लेकर एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया तक ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए हैं। ये नए प्लान 3-4 जुलाई से लागू होने वाले हैं।

    12 दिन नहीं खुलेंगे बैंक
    जुलाई महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट आरबीआई की ओर से अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके मुताबिक, इस महीने 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, ये अलग-अलग राज्यों में वहां होने वाले आयोजनों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    atm rule change from 1 july australia immigration changes 2024 bank rule change from 1 july changes from 1 july changes from july 1 cheque book rules change from 1 july credit card rules change major changes from 1st july rules to change from 1st july these 4 big rules will change from 1st july
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.