नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने हाल में ही अपना मिड रेंज डिवाइस Vivo V50e लॉन्च किया था. ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आज से उपलब्ध है. यानी आप इस फोन को खरीद सकते हैं. ब्रांड का ये फोन दमदार फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है.
फोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है. इसमें कई सारे AI फीचर्स भी दिए गए हैं. स्मार्टफोन फ्रंट और रियर दोनों ही साइड में 50MP का कैमरा देता है. कुल मिलाकर Vivo V50e एक पावरफुल फोन है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
कछुओं की मौत पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ‘पवित्र स्थल को गंदा कर दिया’
Vivo V50e की कीमत
ये स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है. वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 30,999 रुपये में आता है. इस फोन को आप सफायर ब्लू और पर्ल वॉइट कलर में खरीद सकते हैं. इस फोन पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है.
हैंडसेट पर 10 परसेंट का डिस्काउंट HDFC और SBI बैंक कार्ड पर मिल रहा है. आप स्मार्टफोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं. इस पर एक्सचेंज ऑफर भी है.
छत्तीसगढ़ ने निवेश के क्षेत्र में लगाई बड़ी छलांग, देश के टॉप-10 राज्यों में बनाई जगह
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?
Vivo V50e में 6.77-inch का क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1800 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 8GB RAM और 256GB तक
ऑप्टिक्स की बात करें, तो ये स्मार्टफोन 50MP के प्राइमरी लेंस और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन में Wedding Portrait Studio फीचर दिया गया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5600mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करता है.
फोन IP68/69 रेटिंग के साथ आता है. इसमें Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है. इसमें Google Gemini असिस्टेंट प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है.




