Samsung Galaxy M36 5G : सैमसंग ने अपनी Galaxy M सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy M36 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन स्लिम 7.7mm प्रोफाइल, दमदार बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।
फीचर्स और खासियत
नए Galaxy M36 5G में 6.7-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1380 चिपसेट लगाया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर समेत ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है।
बैटरी के लिहाज से यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
भारत में कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy M36 5G तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है:
-
6GB RAM + 128GB स्टोरेज: बैंक ऑफर्स के साथ ₹16,499
-
8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹17,999
-
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹20,999
बैंक ऑफर्स के तहत ग्राहकों को ₹1,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
कलर ऑप्शन और बिक्री
यह स्मार्टफोन ऑरेंज हेज, सेरेन ग्रीन और वेल्वेट ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 12 जुलाई से Amazon, Samsung India वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।




