Satyagraha march of teachers on Gandhi Jayanti: छत्तीसगढ़ के शिक्षक 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सत्याग्रह पदयात्रा करेंगे। पूर्व सेवा गणना मिशन के तहत मोदी की गारंटी को लागू करने की मांग को लेकर शिक्षक गांधी जयंती के दिन राजधानी में सत्याग्रह पदयात्रा कर अपना अधिकार मांगेंगे। शिक्षकों का कहना है कि पदोन्नति सभी वर्गों में न होने की वजह से एक ही पद में 20 से 24 साल भी हो गए हैं, जिससे शिक्षक एल बी संवर्ग का मनोबल टूट रहा है। पदयात्रा के बाद सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
ये हैं शिक्षकों की मांगें
Satyagraha march of teachers on Gandhi Jayanti: शिक्षक संघर्ष मोर्चा की मांगों में पूर्व सेवा गणना करते हुए समस्त एलबी शिक्षक संवर्ग को पुरानी पेंशन, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना, समतुल्य वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण, केन्द्र के समान 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रमुख है।
Read Also- मां ने दो बच्चों के साथ पिया जहर, मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर
ऐसे चरणबद्ध करेंगे शिक्षक
- 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में सत्याग्रह पदयात्रा करेंगे
- 14 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम मूल मांग सहित देय तिथि से लंबित मंहगाई भत्ता व एरियर्स की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा।
- 1 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश भर के शिक्षक, पूर्व सेवागणना दीप जलाकर अपनी सेल्फी,फोटो सहित सभी सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
- 11 नवम्बर को छग के 146 विकासखण्ड में मुख्यमंत्री के नाम SDM, BEO ,तहसीलदार को समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में ज्ञापन दिया जाएगा।
- 12 से 24 नवम्बर के बीच मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों, सांसद,विधायको ,जिला,जनपद,पँचायत सभी स्तर के जनप्रतिनिधियों को पुरानी सेवा गणना करने की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा जायेगा।
- 25 नवम्बर को मोर्चा के प्रदेश भर के पदाधिकारी राजधानी रायपुर के इंद्रावती से महानदी भवन तक पैदल मार्च कर मंत्रालय में मांग पत्र दिया जाएगा।




