भोपाल। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है. यह कहते हुए कोर्ट ने हाईकोर्ट के मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगाई है.
सीजेआई बीआर गवई ने विजय शाह को फटकार लगाते हुए कहा कि आप किस तरह का बयान दे रहे हैं? आप मंत्री हैं. मंत्री होकर किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. क्या यह मंत्री को शोभा देता है?
सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ , 2 युवक और 2 युवतियां गिरफ्तार, ग्रामीणों ने घेरा घर, मौके पर पहुंची पुलिस ने हटाया, कार्रवाई जारी
कोर्ट ने कहा कि संवैधानकि पद पर बैठे शख्स से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जाती. जब देश इस तरह की स्थिति से गुजर रहा हो तब जिम्मेदारी भरे पद पर बैठे शख्स से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती.
2026 तक नक्सलमुक्त भारत हमारा संकल्प है: सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों के साहस की सराहना न
सीजेआई ने कहा कि आप जानते हैं ना कि आप कौन हैं? इस पर विजय शाह ने वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने माफी मांग ली है. मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है.




