Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    रैली के दौरान हिंसा, 16 जवान घायल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

    July 23, 2026

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देवघर के लिए नियमित ट्रेन और कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर की चर्चा

    July 23, 2026

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रैली के दौरान हिंसा, 16 जवान घायल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
    • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देवघर के लिए नियमित ट्रेन और कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर की चर्चा
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लोकसभा चुनाव में प्रत्‍याशी समोसा-चाय से लेकर किस चीज पर कितना कर सकते हैं खर्च, देखें लिस्ट

    लोकसभा चुनाव में प्रत्‍याशी समोसा-चाय से लेकर किस चीज पर कितना कर सकते हैं खर्च, देखें लिस्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 20, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. इस वर्ष का लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 की तुलना में प्रत्याशियों के लिए 20 प्रतिशत महंगा हो गया है। समोसे से लेकर स्पेशल थाली, काफी, पोहा, पूड़ी सब्जी सहित अन्य नाश्ते की सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव में जो समोसा आठ रुपये था, उसकी कीमत वर्तमान में 10 रुपये हो गई है।
    इसी प्रकार 100 रुपये की स्पेशल थाली इस वर्ष 160 रुपये कर दी गई है। साथ ही सामान्य थाली भी 25 रुपये महंगी हो गई है। हाफ काफी की कीमत तो दोगुनी हो गई है। लोकसभा 2019 में इसकी कीमत 10 रुपये थी, जो इस बार 20 रुपये हो गई है। पोहे के दाम पांच रुपये और पूड़ी सब्जी 10 रुपये महंगी हुई है।

    वाहन चालक के वेतन में बढ़ोतरी
    चुनाव प्रचार के दौरान उपयोग किए जाने वाले वाहनों के किराये में भी बढ़ोतरी करते हुए इनोवा का एक दिन का किराया 2500 से 3000 रुपये किया जाएगा। साथ ही वाहन चालकों का प्रतिदिन का वेतन 90 रुपये से बढ़ाकर 540 रुपये किया गया है।

    ढोल, नगाड़ा के लिए अलग दर तय
    जानकारी के अनुसार करीब माह भर पहले जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी प्रत्याशियों के साथ बैठकर प्रचार के दौरान उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की दर सूची बनाई गई थी। निर्वाचन आयोग द्वारा ढोल, नगाड़ा, मांदर के लिए 550 रुपए प्रति घंटा तय किया गया है, जबकि नाचा पार्टी के लिए 9,500 रुपए निर्धारित किया गया था।

    हेलीपैड का यह होगा खर्च
    चुनावी सभाओं में राजनीतिक हस्तियां भी आती है और बड़ी- बड़ी सभाएं होती है। इनके लिए हेलीपैड भी तैयारी किए जाते है। पिछले लोकसभा चुनाव में हेलीपैड का खर्चा 10 हजार था, इसे बढ़ाकर 12 हजार कर दिया गया है। इसके साथ ही पंडाल, मंच, झंडे, टेबल, पंखा, कूलर, पर्दा, कपड़ा, बैनर आदि की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

    गेंदा माला 25 व महामाला के लिए 6,000 रुपये
    होटल व कार्यक्रम के लिए शामियाना व डोम के लिए भी दर निर्धारित है। स्टैंड रूम सिंगल 900 रुपये का होगा तथा एक्सक्यूटिव सिंगल व डबल 1000 से 2500 रुपये है। जबकि एल्यूमिनियम डोम 40 रुपये है। साथ ही स्टील सीढ़ी 150 रुपये प्रति रनिंग फीट प्रतिदिन है। इसके साथ ही गेंदा माला के लिए 25 रुपए प्रति नग व महा माला के लिए 6000 रुपये निर्धारित है, जबकि गुलाब का बुके 400 रुपये का होगा।

    प्रोजेक्टर का किराया एक हजार ज्यादा
    प्रचार सामग्रियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जा रही है। 44 इंच का एलईडी डिस्प्ले इस बार 5,000 रुपये प्रति नग प्रति 12 घंटे के तय किया गया है, पिछली बार 3,000 था। वहीं प्रोजेक्टर का किराया प्रतिदिन 2,500 से बढ़ाकर 3,500 रुपये करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा पार्टी कार्यालय प्रतिमाह प्रति वर्गफीट 30 से बढ़ाकर 32 रुपये किया गया है। कूलर 300, जंबो कूलर 2000 रुपये प्रतिदिन का किराया है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2024 lok sabha election 2024 lok sabha election prediction 2024 lok sabha elections election 2024 lok sabha 2024 opinion poll lok sabha election 2024 lok sabha election 2024 date lok sabha election 2024 opinion poll lok sabha election 2024 public opinion lok sabha election polls 2024 date lok sabha elections 2024 lok sabha elections 2024 update loksabha election 2024 opinion poll 2024 lok sabha chunav opinion poll 2024 lok sabha elections news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रैली के दौरान हिंसा, 16 जवान घायल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देवघर के लिए नियमित ट्रेन और कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर की चर्चा

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.