Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस आरक्षक महेश मड़कामी का शव उनके घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महेश मड़कामी, जो पुलिस लाइन काली में तैनात थे, का शव गढ़मिरी स्थित उनके निवास पर बिस्तर पर पाया गया।
Read Also- रायपुर से प्रयागराज जा रही बस हुई हादसे का शिकार: कोयले से भरे ट्रक से भिड़ी, एक यात्री की मौत, 23 घायल
Dantewada News: पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, और शव के पास से एक जहर का डिब्बा भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी गोविंद दीवान और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की विधिवत जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।




