Indian Railway News: वर्षों बाद भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। घाटे की भरपाई के लिए रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से एसी और नॉन-एसी दोनों तरह की ट्रेनों के किराए में इजाफा करने की तैयारी कर ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करना अब महंगा हो जाएगा।
Indian Railway News: रेलवे द्वारा तैयार किए गए नए प्रस्ताव के अनुसार, नॉन-एसी कोच में अब यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1 पैसा अधिक देना होगा, जबकि एसी कोच का किराया 2 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय के पास भेजा है और मंजूरी मिलने पर यह बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएगा।
Read Also- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के तीन लाख करोड़ रुपये डूबे
हालांकि कुछ राहत भरी बातें भी हैं। नए टैरिफ के अनुसार:
- सामान्य द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा।
- शहरी (सबअर्बन) ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
Read Also- Xiaomi Pad 7 की कीमत में कटौती, जानिए फीचर्स और नए ऑफर्स
Indian Railway News: इस बीच रेलवे ने टिकट बुकिंग प्रणाली में भी बड़ा बदलाव करने की योजना बनाई है। अब तक यात्रियों को यात्रा से महज 4 घंटे पहले ही यह पता चलता था कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं। लेकिन अब रेलवे 24 घंटे पहले कन्फर्म सीटों की सूची जारी करेगा।
इस नई प्रणाली का ट्रायल 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिविजन में एक ट्रेन पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब तक इस सिस्टम में कोई समस्या नहीं आई है और आने वाले कुछ हफ्तों में इसे और विस्तारित किया जाएगा।




