Shree Tirupati Balajee IPO : श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ 5 सितंबर को खुलेगा. निवेशक इस आईपीओ के लिए 9 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे. 12 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में लिस्ट होंगे.
Read Also : IAS अमित कटारिया छत्तीसगढ़ लौटे, मंत्रालय में दी ज्वाइनिंग
श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल ₹169.65 करोड़ जुटाना चाहती है. इसके लिए कंपनी ₹122.43 करोड़ मूल्य के 14,750,000 नए शेयर जारी कर रही है. वहीं, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए ₹47.23 करोड़ मूल्य के 5,690,000 शेयर बेच रहे हैं.
जानिए कितना पैसा निवेश किया जा सकता है
श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹78 से लेकर ₹83 तय किया है. रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 180 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. अगर आप आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड ₹83 के हिसाब से 1 लॉट के लिए आवेदन करते हैं तो इसके लिए आपको ₹14,940 का निवेश करना होगा.
वहीं, रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 2340 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए निवेशकों को ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से ₹194,220 का निवेश करना होगा.
Read Also : PAK vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान अपने घर में शर्मसार…बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट 6 विकेट से जीतकर रचा इतिहास, 2-0 से सीरीज को किया क्लीन स्वीप
इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित
कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित किया है. इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है.
श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का ग्रे मार्केट में प्रीमियम 9.64% है
आईपीओ खुलने से पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 9.64% यानी ₹8 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच चुका है. ऐसे में ₹83 के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹91 पर हो सकती है. हालांकि, इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है, शेयर की लिस्टिंग की कीमत ग्रे मार्केट की कीमत से अलग होती है.




